लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- सभी वर्ग के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार

By भाषा | Updated: June 14, 2020 05:44 IST

हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश के सभी वर्ग के सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार मजदूरों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में भूख से किसी को मरने नहीं देंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन से पहले मालूम नहीं था कि यहां के लोग लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं।

दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 संकट के समय में उनकी सरकार राज्य में लौट कर आये प्रवासी श्रमिकों सहित सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के लिए यहां से 1,600 मजदूरों को विशेष ट्रेन से रवाना करते हुए कहा कि संकट के इस दौर में सभी वर्ग के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम में सरकार जुट गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे यहां लौट कर आए प्रवासी मजदूर हों, या फिर यहां काम कर रहे दूसरे राज्यों के मजदूर...उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।’’ उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘‘सभी वर्ग के सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार मजदूरों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और भूख से किसी मजदूर की मौत नहीं हो, इसके लिए हर सम्भव कदम उठाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन लागू होने से पहले राज्य सरकार को यह मालूम नहीं था कि यहां के लोग लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों में काम कर रहे है। साथ ही, यहां के लोग देश के सभी राज्यों के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।  

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह