लाइव न्यूज़ :

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- कोरोना से लड़ाई में केंद्र के हर फैसले में साथ, मनरेगा को सशक्त करें

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:08 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी से जंग लंबी चलेगी, ऐसे में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से राज्य में पालन हो रहा है।हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा कि झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए दो टूक कहा कि राज्य सरकार कोरोना के इस संकट काल में केन्द्र के हर फैसले के साथ है लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री से मनरेगा में दी जाने वाली मजदूरी और श्रमिकों के कार्यदिवस बढ़ाने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री से देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड राज्य कोरोना वायरस के इस संकट काल में केन्द्र सरकार के हर फैसले के साथ है। लेकिन मेरा अनुरोध है कि मनरेगा में श्रमिकों को दी जाने वाली राशि को पचास प्रतिशत बढ़ा दिया जाये और एक वर्ष में श्रमिकों को दिये जाने वाले अधिकतम कार्यदिवसों में भी कम से कम पचास प्रतिशत की वृद्धि कर दी जाये।’’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल से प्रधानमंत्री को अवगत कराया और कहा कि कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किए जाते रहे हैं, उसका झारखंड सरकार अक्षरशः पालन करती आ रही है और आगे भी केंद्र जो निर्णय लेगा, उसका भी राज्य सरकार पालन करेगी।

सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी से जंग लंबी चलेगी, ऐसे में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से राज्य में पालन हो रहा है। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि, आर्थिक मजबूती भी बेहद जरूरी है। ऐसे में जीवन और जीविका के बीच संतुलन बनाकर हमें कार्यों को अंजाम देने के लिए आगे आना होगा, जिसमें केंद्र सरकार का सहयोग अपेक्षित है।

सोरेन ने प्रधानमंत्री को इस बात से भी अवगत कराया कि झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि अब जबकि राज्य के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में झारखंड लौटने लगे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें रोजगार देना सबसे आवश्यक है।

इसके लिए मनरेगा का महत्व बहुत बढ़ जाता है। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से राज्य का जीएसटी में हिस्सा भी जल्द से जल्द लौटाने का भी आग्रह किया और कुछ मामलों में राज्य स्तर पर ही करों का संग्रह किये जाने की छूट देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मांग का वह भी समर्थन करते हैं। उन्होंने राज्य के श्रमिकों को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के लिए केन्द्र का धन्यवाद दिया लेकिन इसमें और तेजी लाने का भी अनुरोध किया।  

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह