लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश- झारखंड में किसी भी प्रवासी को पैदल न चलना पड़े

By भाषा | Updated: May 16, 2020 22:49 IST

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बनाएं, उनकी स्वास्थ्य जाँच कर बसों व अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं।’’

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को निर्देश दिया कि सभी जिले के अधिकारी एवं झारखण्ड पुलिस यह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखण्ड का हो या दूसरे राज्य का वह झारखण्ड में पैदल अपने गंतव्य को ना जाये। झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज इस सिलसिले में अधिकारियों को निर्देश जारी किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को निर्देश दिया कि सभी जिले के अधिकारी एवं झारखण्ड पुलिस यह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखण्ड का हो या दूसरे राज्य का वह झारखण्ड में पैदल अपने गंतव्य को ना जाये।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज इस सिलसिले में अधिकारियों को निर्देश जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बनाएं, उनकी स्वास्थ्य जाँच कर बसों व अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘अन्य राज्य के प्रवासियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें उनके गृह राज्य के नोडल पदाधिकारी से सम्पर्क करके सुरक्षित भेजने का प्रबंध करें। झारखंड की सीमा में किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखना हमारा कर्त्तव्य है।’’

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक एम वी राव ने सभी पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षकों को अपने उपायुक्तों से समन्वय स्थापित करके निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाझारखंडलोकमत हिंदी समाचारहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे