लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री 12 खिलाड़ियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

By भाषा | Updated: July 31, 2021 23:08 IST

Open in App

रांची, 31 जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य में सीधी नियुक्ति के तहत 12 खिलाड़ियों को तीन अगस्त को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री तीन अगस्त को इन 12 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री इस योजना के तहत 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री देश और राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम में सम्मान राशि भी प्रदान करेंगे। सम्मान राशि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं दीपिका कुमारी, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दुबई में आयोजित 2019 बोकिया चौंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी अजय राज को दी जायेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार की प्रदेश के खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की योजना के तहत तीन खिलाड़ियों को पुलिस बल में उपनिरीक्षक और अन्य नौ खिलाड़ियों को आरक्षी के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक पद पर जिन खिलाड़ियों की नियुक्ति की जायेगी उनमें मधुमिता कुमारी, रितेश आनंद व भाग्यवती चानू शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षी पद के लिए विप्लव कुमार झा, दिनेश कुमार, कृष्णा खलखो, एम विजय कुमार, लवली चौबे, लखन हांसदा, सरिता तिर्की, फरजाना खान व रीना कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर