लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का दावा, अबकी बार बीजेपी 70 सीटों का आंकड़ा करेगी पार

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:16 IST

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में वर्तमान समय में डबल इंजन की सरकार में विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे अनवरत जारी रखने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को भी डबल इंजन की तरह बिना रुके - बिना थके आगामी तीन महीने तक निश्वार्थ और निष्पक्ष होकर पूरी तन्मयता से कार्य करना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में कुल 81 में से 65 ही नहीं 70 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें अपनी सक्रियता और मेहनत को ओर बल देना होगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में कुल 81 में से 65 ही नहीं 70 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे।

दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें अपनी सक्रियता और मेहनत को ओर बल देना होगा और संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने कार्यों के प्रति विशेष ईमानदारी और लगन से जूनून पैदा करना होगा। हमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों के सभी पंचायत के एक- एक गांवों के गली- गली में जाकर एक-एक घरों के दरवाजे को खटखटाना है।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए नारे ‘मेरा बूथ- सबसे मजबूत’ को एक- एक कार्यकर्ता आत्मसात करके झारखंड में पार्टी के चुनावी मिशन अबकी बार- 65 पार के लक्ष्य को हर हाल में भेदते हुए इसे 70 पार आसानी से ले जा सकते हैं।

दास ने कहा कि झारखंड में वर्तमान समय में डबल इंजन की सरकार में विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे अनवरत जारी रखने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को भी डबल इंजन की तरह बिना रुके - बिना थके आगामी तीन महीने तक निश्वार्थ और निष्पक्ष होकर पूरी तन्मयता से कार्य करना होगा। 

टॅग्स :रघुवर दासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन