लाइव न्यूज़ :

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने दिया कोरोना जांच के लिए स्वाब, कार्यालय एवं आवास के कई कर्मी मिले हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2020 19:03 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के कई कर्मचारियों व आप्त सचिव स्तर के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री व उनके परिवार के अलावा सीएमओ से जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के स्वाब का सैंपल लिया गया था.2 अगस्त रविवार को आई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री आवास से 17 कोरोना पॉजिटिव मिले थे.

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तकरीबन एक महीने बाद दूसरी बार कोविड-19 की जांच कराई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिवार एवं कार्यालय के सभी सहयोगियों के साथ कोरोना की जांच के लिए स्वाब दिया. इससे पहले भी मुख्यमंत्री कोरोना की जांच करा चुके हैं. 

इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी. मुख्यमंत्री आवास के कई कर्मचारियों व आप्त सचिव स्तर के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस कारण एहतियात के तौर पर दोबारा जांच कराई जा रही है.

मुख्यमंत्री आवास में उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साथ कार्यालय के सभी सहयोगियों के साथ कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिये गये हैं. इस दौरान सीएम आवास में सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद व रांची के उपायुक्त छवि रंजन मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों से मेरी अपील है कि सुरक्षित रहें, अपने परिवारजनों का ख्याल रखें. सभी के सहयोग से हम कोरोना को हराएंगे। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें. इससे पहले 11 जुलाई को हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री व उनके परिवार के अलावा सीएमओ से जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के स्वाब का सैंपल लिया गया था.

इनमें मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत लगभग दो दर्जन अधिकारियों और कर्मियों तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवान शामिल थे. 2 अगस्त रविवार को आई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री आवास से 17 कोरोना पॉजिटिव मिले थे.

 इनमें आप्त सचिव रैंक के एक अफसर, सुरक्षा में तैनात जैप के 13 जवान, सीएमओ का एक सरकारी पीए, कुक, स्पेशल ब्रांच का पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारी शामिल है. कैबिनेट मंत्री मिथलेश ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों की जांच की गई थी.

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे