झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 5 फरवरी को हासिल करेंगे विश्वास मत

By रुस्तम राणा | Published: February 2, 2024 03:42 PM2024-02-02T15:42:07+5:302024-02-02T15:43:48+5:30

ख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।

Jharkhand Chief Minister Champai Soren To Seek Trust Vote On February 5 | झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 5 फरवरी को हासिल करेंगे विश्वास मत

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 5 फरवरी को हासिल करेंगे विश्वास मत

Highlightsझारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल करेगीमंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दीसोरेन को राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई

रांची: झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 5 फरवरी को विश्वास मत हासिल करेगी, मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आलम ने जानकारी देते हुए कहा, "राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा बहुमत साबित करने के लिए शक्ति परीक्षण 5 फरवरी को दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन होगा।" 

सोरेन को यहां राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ लेने के बादसोरेन ने कहा, "आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला... यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे... हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।"

वहीं जब उनसे हेमंत सोरेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और वह इसमें सफल होंगे। न्याय के लिए उनकी लड़ाई।"  इस दौरान राज्य के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे। साथ ही शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन ने रांची के सिद्धो कान्हो पार्क में सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन को 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया है। 

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 43 विधायक हैं। बीते गुरुवार को गठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा 'गठबंधन' बहुत मजबूत है।

Web Title: Jharkhand Chief Minister Champai Soren To Seek Trust Vote On February 5

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे