झारखंड उपचुनाव : मधुपुर से झामुमो प्रत्याशी हसन ने भाजपा के गंगा नारायण को 5,293 मतों से हराया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 23:12 IST2021-05-02T23:12:21+5:302021-05-02T23:12:21+5:30

Jharkhand by-election: JMM candidate from Madhupur Hasan defeated BJP's Ganga Narayan by 5,293 votes | झारखंड उपचुनाव : मधुपुर से झामुमो प्रत्याशी हसन ने भाजपा के गंगा नारायण को 5,293 मतों से हराया

झारखंड उपचुनाव : मधुपुर से झामुमो प्रत्याशी हसन ने भाजपा के गंगा नारायण को 5,293 मतों से हराया

रांची, दो मई झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी ने अपने पिता की सीट बरकरार रही है। उन्होंने भाजपा के गंगानारायण सिंह को 5,292 मतों से मात दी है।

मधुपुर विधानसभा सीट के लिए रविवार को हुए 24 दौर की मतगणना में हसन को कुल 1,10,783 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गंगानारायण सिंह के खाते में कुल 1,05,491 मत गए।

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 अप्रैल को मतदान हुआ था और 71.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

राज्य के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को हुए निधन से खाली हुई इस सीट पर मुख्य मुकाबला दिवंगत मंत्री के पुत्र झामुमो नेता एवं मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच था।

अंसारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ही सत्ताधारी झामुमो ने उन्हें उपचुनावों का परिणाम आने से पूर्व ही राज्य मंत्रिपरिषद् में शामिल कर लिया। समझा जाता है कि अंसारी को मंत्री बनाने का लाभ उन्हें उपचुनावों में मिला।

इन उपचुनावों में झामुमो एवं भाजपा के उम्मीदवारों के अलावा अशोक कुमार ठाकुर (निर्दलीय) को कुल 3921 मत मिले, उनके साथ उत्तम कुमार यादव (निर्दलीय) को 1999 मत, किशन कुमार बथवाल (निर्दलीय) को 1032, राजेन्द्र कुमार (निर्दलीय) को कुल 2409 मत मिले।

नोटा पर कुल 5121 मतदाताओं ने बटन टबाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand by-election: JMM candidate from Madhupur Hasan defeated BJP's Ganga Narayan by 5,293 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे