लाइव न्यूज़ :

झारखंड : कोडरमा एवं हजारीबाग में ब्लैक फंगस के मामले

By भाषा | Updated: May 25, 2021 00:51 IST

Open in App

कोडरमा/हजारीबाग (झारखंड), 24 मई कोडरमा एवं हजारीबाग जिलों में पोस्ट कोविड-19 जटिलताओं में शामिल ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।

कोडरमा में झुमरीतिलैया बाईपास के समीप रहने वाले 30 वर्षीय युवक के ब्लैक फंगस से संक्रमित होने के बाद उसे रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने संक्रमण की पुष्टि कर उसकी सर्जरी की बात कही है।

युवक के बड़े भाई के अनुसार नाक से काला खून आने के बाद उसे पहले तिलैया के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया था। वहां शुरुआती राहत के बाद मरीज को जबड़े में दर्द, मुंह एवं बांयी आंख में सूजन होने लगी। जिसके बाद उसे तिलैया के ही एक अन्य निजी अस्पताल में ले जाया गया। करीब पांच दिन बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रांची ले जाने की सलाह दी।

युवक को 19 मई को रांची स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्अरों ने जांच में उसके ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि की।

कोडरमा में ब्लैक फंगस का मामला सामने आने के संबंध में जिले के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस तरह का एक संदिग्ध मामला उनके संज्ञान में आया था, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स (रांची) रेफर किया गया था।

इस बीच हजारीबाग के पुंगमिल में कोरोना पीड़ित रहे 75 वर्षीय व्यक्ति के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। हजारीबाग के उपमंडलीय अधिकारी विद्याभूषण ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां