लाइव न्यूज़ :

झारखंड: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता सुनील तिवारी ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 00:14 IST

Open in App

रांची, चार अक्टूबर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के करीबी सहयोगी सुनील तिवारी ने यौन शोषण के एक मामले में नियमित जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया है।

अनुसूचित जनजाति की एक पीड़िता ने 16 अगस्त को अरगोड़ा थाने में एक मामला दर्ज कराया था।

नाबालिग लड़की ने प्राथमिकी में तिवारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

तिवारी ने इससे पहले रांची जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने इसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन बाद में उन्हें 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

तिवारी की पत्नी ललिता तिवारी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में एक आपराधिक रिट याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनके पति को फंसाया गया है।

उच्च न्यायालय ने तिवारी की पत्नी द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग किये जाने पर बृहस्पतिवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया।

भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी के करीबी सहयोगी तिवारी पर पिछले साल अपनी घरेलू सहायिका से दुष्कर्म करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल