लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकीय ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना झारखंड

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:54 IST

Open in App

रांची, 18 मई झारखंड सरकार ने मंगलवार को दावा किया है कि राज्य चिकित्सकीय ऑक्सीजन के उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है और आवश्यकता से अधिक उत्पादित ‘प्राण वायु’ दूसरे राज्यों को उपलब्ध करा रहा है।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने अपने सीमित संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करके ना सिर्फ चिकित्सकीय ऑक्सीजन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है, बल्कि दूसरे राज्यों की भी मदद कर रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो दिन पहले रामगढ़ के मांडू स्थित डीएवी स्कूल में ऑक्सीजन युक्त 80 बिस्तरों वाले कोविड केयर केन्द्र का उद्घाटन किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा हो सके।

प्रवक्ता ने बताया कि संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य में ऑक्सीजन कार्य बल का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘अप्रैल 2021 तक राज्य में 12 ऑक्सीजन रिफिलिंग यूनिट थीं, जिनकी क्षमता प्रतिदिन 6,000 से 7,000 सिलिंडर को रिफिल करने की थी। राज्य में पांच ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों द्वारा 315 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा था। 22 अप्रैल तक इस क्षमता को बढ़ाकर 570 टन प्रतिदिन किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि झारखंड अब दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों को पहले से अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू