झारखंड: सहायक लोक अभियोजक अपने घर में मृत पायी गईं

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:52 IST2021-10-30T23:52:58+5:302021-10-30T23:52:58+5:30

Jharkhand: Assistant Public Prosecutor found dead in her house | झारखंड: सहायक लोक अभियोजक अपने घर में मृत पायी गईं

झारखंड: सहायक लोक अभियोजक अपने घर में मृत पायी गईं

धनबाद, 30 अक्टूबर झारखंड में धनबाद अदालत की सहायक लोक अभियोजक शनिवार को यहां मनोरम नगर में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पायी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद 38 वर्षीय अर्णिमा बबीता मिंज का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मिंज फ्लैट में अकेली रहती थीं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कुमार ने कहा कि मिंज को सरायढेला में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

धनबाद अदालत के सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मिंज शुक्रवार को अदालत में नजर आई थीं और सबकुछ सामान्य लग रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Assistant Public Prosecutor found dead in her house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे