लाइव न्यूज़ :

विधायकों, कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद झारखंड विधानसभा सचिवालय पांच दिन के लिए सील

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:12 IST

झारखंड विधानसभा सचिवालय दिनांक 28-07-2020 मंगलवार से खुलेगा जबकि झारखंड विधानसभा की समितियों की सभी बैठकें तत्काल प्रभाव से दिनांक 31-07-2020 तक स्थगित रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार देर रात तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से जमशेदपुर में दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी। झारखंड में अभी तक कुल 7166 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की आज देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अभी तक संक्रमण से 67 लोग की मौत हुई है।

रांची:  झारखंड विधानसभा के कुछ कर्मचारियों और विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद विधानसभा के सचिवालय को 23 से 27 जुलाई, 2020 तक पांच दिन के लिए सील कर दिया गया है।

विधानसभा के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘विधानसभा सदस्यों एवं विधानसभा के एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद झारखंड विधानसभा सचिवालय को आज दिनांक 23-07-2020 से 27-07-2020 तक के लिए पूर्णता सील बंद कर दिया गया है।’’

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘स्थिति को देखते हुए विधानसभा सचिवालय परिसर को संक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपेक्षा है कि वे स्वपृथक-वास में चले जाएं या फिर संदेह होने पर अपनी कोविड-19 जांच कराएं।’’

आज जारी आदेश के अनुसार विधानसभा सचिवालय दिनांक 28-07-2020 मंगलवार से खुलेगा जबकि झारखंड विधानसभा की समितियों की सभी बैठकें तत्काल प्रभाव से दिनांक 31-07-2020 तक स्थगित रहेंगी। इसबीच, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से जमशेदपुर में दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी।

राज्य में संक्रमण से अभी तक कुल 67 लोग की मौत हुई है। राज्य में एक दिन में संक्रमण के 482 नये मामले सामने आये हैं। झारखंड में अभी तक कुल 7166 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की आज देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अभी तक संक्रमण से 67 लोग की मौत हुई है जबकि कुल 7166 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 3254 लोग संक्रमण मुक्त होकरघर लौट चुके हैं जबकि 3845 लोग का इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया