लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभाः मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2018 15:45 IST

सुखदेव भगत ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ ने कहा कि बुधवार को पुलिस पर पथराव हुआ था। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई थी उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 

Open in App

रांची, 19 जुलाई: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही गुरुवार को चौथे दिन भी हंगामें के बीच ही शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। ये लोग बुधवार को यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे। वहीं, जेवीएम और झामुमो के विधायकों ने भी इनका समर्थन किया। 

सुखदेव भगत ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ ने कहा कि बुधवार को पुलिस पर पथराव हुआ था। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई थी उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर ने कहा कि दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई हो और मामले की न्यायिक जांच हो। मुसलमान, इसाई और दलित पर हो रहे अत्याचार का हवाला देकर जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। सदन में हंगामा को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

सदन स्थगित होने के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने विपक्षी दलों पर गलत लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष बलात्कारियों को संरक्षण दे रहा है। विदेशी फंड की मदद से विपक्ष जनता को लगातार दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। हमेशा भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले विपक्ष पर सत्ता पक्ष के लोगों ने आदिवासियों की जमीन हडपने का आरोप लगाया। 

वहीं, झारखंड के पाकुड जिले में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच करने के लिए आज संताल परगना के आयुक्त प्रदीप कुमार और डीआइजी राजकुमार लकडा पाकुड पहुंचे। उपायुक्त और डीआइजी ने परिसदन भवन में उपायुक्त दिलीप कुमार झा और एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया