लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly Elections: लोकतंत्र पर्व?, पहले चरण में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 995 मतदाता, 43 सीट पर 13 नवंबर को डालेंगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 13:02 IST

Jharkhand Assembly Elections: कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, हजारीबाग, बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, रांची, हटिया, पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता हैं।1.13 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं।462 पुरुष और 533 महिला मतदाता शामिल हैं।

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 सीट पर 13 नवंबर को होने वाले मतदान में 900 से अधिक ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है और इनमें 533 महिलाएं शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘राज्य में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 995 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 462 पुरुष और 533 महिला मतदाता शामिल हैं।’’ मतदाता सूची के अनुसार, झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.13 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक हैं।

झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी और 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 2.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं, जिनमें से 11.84 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी और पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरण में चुनाव होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘13 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हो गई। उम्मीदवार अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।’’

नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार समेत केवल पांच लोग ही निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10,000 रुपये निर्धारित की गई है जबकि अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को जमानत राशि के तौर पर 5,000 रुपये जमा करने होंगे।

प्रत्येक उम्मीदवार चुनाव प्रचार पर अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च कर सकता है। चुनाव में लगभग 2.60 करोड़ मतदाताओं के मतदान करने की उम्मीद है। इनमें पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख होगी और 1.13 लाख मतदाताओं में दिव्यांग, ‘थर्ड जेंडर’ व्यक्ति और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2.23 करोड़ थी। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। सामान्य श्रेणी के तहत जिन निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होना है उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, हजारीबाग, बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, रांची, हटिया, पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट में घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबीरा, लोहरदगा और मनिका शामिल हैं।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों - सिमरिया, चतरा, जुगसलाई, कांके, लातेहार और छतरपुर में भी उसी दिन मतदान होना है। आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तीन बार समाचार पत्रों और टेलीविजन पर अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देनी होगी। इसी तरह राजनीतिक दलों को भी अपने उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि को सार्वजनिक करना आवश्यक है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडचुनाव आयोगझारखंड विधानसभा चुनाव 2019Jharkhand Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया