Jharkhand Assembly Elections: शिबू सोरेन को हराने वाले पूर्व मंत्री राजा पीटर फिर से जदयू में?, सरयू राय के बाद झारखंड के दूसरे नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारी...
By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2024 14:40 IST2024-09-30T14:39:45+5:302024-09-30T14:40:23+5:30
Jharkhand Assembly Elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की।

photo-ani
Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर सोमवार को यहां जनता दल (यूनाईटेड) में शामिल हो गए। साल 2009 में पीटर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पराजित कर पहली बार चर्चा में आए थे। इस, हार के बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की।
लंबे समय बाद राजा पीटर की वापसी
— News18 Bihar (@News18Bihar) September 30, 2024
राजा पीटर ने थामा JDU का दामन, दिल्ली में में ग्रहण की सदस्यता। pic.twitter.com/zBvwNrIJ1J
लंबे समय बाद राजा पीटर की वापसी?
— News18 Jharkhand (@News18Jharkhand) September 30, 2024
राजा पीटर ने थामा JDU का दामन, दिल्ली में में ग्रहण की सदस्यता। pic.twitter.com/Kfa1UyUW3e
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, जद (यू) की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र महतो और सुशील सिंह मौजूद थे। साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पीटर ने जद (यू) के टिकट पर चुनाव जीता था। वह झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बने।
झारखंड के CM रहे शिबू सोरेन को चुनाव हराने वाले पूर्व मंत्री राजा पीटर फिर जदयू में हुए शामिल, दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई https://t.co/oGrHF0edaF@SanjayJhaBihar@Jduonline@news4nations#JDU#Jharkhand#AssemblyElectionspic.twitter.com/TzuN7sUDqp
— Dhiraj Singh (@dhirajvoice) September 30, 2024
झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में राज्य में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है जिसकी अगुवाई हेमंत सोरेन कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में तमाड़ सीट से झामुमो के विकास कुमार मुंडा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के रामदुर्लभ मुंडा को पराजित किया था।
@ShibuSorenJMM को हराकर देशभर में सुर्खियों मे आने वाले झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर JDU में शामिल
— Thakur Divya Prakash (@Divyaprakas8) September 30, 2024
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
कद्दावर नेता सरयू राय हो चुके है पहले ही जदयू में शामिल #Jharkhandpic.twitter.com/davPV6SuI3
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू का गठबंधन है। जद (यू) भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रमुख घटक दल होने के नाते झारखंड में कुछ सीटों पर दावेदारी कर रहा है। हाल ही में झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने जद (यू) का दामन थामा था। राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किए जाने के बाद बागी रुख अख्तियार कर लिया था।
उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जमशेदपुर पूर्वी सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें पराजित किया। जद (यू) सूत्रों का कहना है कि पीटर और राय के पार्टी में शामिल होने से तमाड़ और जमशेदपुर पूर्वी सीट पर उसकी दावेदारी मजबूत हो गई है।