Jharkhand Assembly Elections: जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा और 30 अगस्त को भाजपा में शामिल!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2024 15:43 IST2024-08-27T15:32:36+5:302024-08-27T15:43:35+5:30

Jharkhand Assembly Elections: चंपई सोरेन ने इस साल 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Jharkhand Assembly Elections Former CM Champai Soren remain under Z Plus category security cover resigns cabinet August 28 and joins BJP on August 30 | Jharkhand Assembly Elections: जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा और 30 अगस्त को भाजपा में शामिल!

file photo

HighlightsJharkhand Assembly Elections: हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।Jharkhand Assembly Elections: ईडी ने जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने का फैसला लिया था। Jharkhand Assembly Elections: 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने फिर से झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया था।

Jharkhand Assembly Elections: भाजपा में शामिल होने से पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चंपई सोरेन अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। बता दें कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार ने चंपई सोरेन को जेड-प्लस सुरक्षा दिया है। दिल्ली से रांची पहुंचने पर चंपई सोरेन को तुरंत बढ़ा हुआ सुरक्षा कवर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं और 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि चंपई सोरेन ने इस साल 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

जब ईडी ने जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने का फैसला लिया था। वहीं, हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने फिर से झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया था।

चंपई सोरेन ने तो उस वक्त खुलकर कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन जाने से आहत चंपई ने आखिरकार हेमंत सोरेन का साथ छोड़ दिया है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने 26 अगस्त को घोषणा की कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने ने कहा कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे।

Web Title: Jharkhand Assembly Elections Former CM Champai Soren remain under Z Plus category security cover resigns cabinet August 28 and joins BJP on August 30

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे