लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को बड़ा झटकाः झारखंड में जेडीयू के चुनाव चिन्ह 'तीर' पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने दिया ये तर्क

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 25, 2019 08:53 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मांग पर चुनाव आयोग ने जनता दल यूनाइटेड के चुनाव चिन्ह को झारखंड में प्रतिबंधित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे एनडीए का हिस्सा होते हुए भी जेडी(यू) ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।चुनाव आयोग ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मांग पर जेडीयू के चुनाव चिन्ह को प्रतिबंधित कर दिया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने जनता दल (यूनाइटेड) के चुनाव चिन्ह 'तीर' को प्रदेश में फ्रीज कर दिया है। आयोग के इस फैसले के बाद जेडी(यू) के प्रत्याशियों और चुनाव की दावेदारी पर ग्रहण लग सकता है। गौरतलब है कि एनडीए का हिस्सा होते हुए भी जेडी(यू) ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

चुनाव चिन्ह प्रतिबंध की वजह

चुनाव आयोग ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मांग पर जेडीयू के चुनाव चिन्ह को प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, झामुमो का सिंबल तीर-धनुष और जदयू का सिंबल तीर है। दोनों चिन्ह एक प्रकार से होने पर मतदाता प्रतिबंधित ना हों इसलिए ऐसा किया गया है।

लोकसभा चुनाव का बदला

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान झामुमो बिहार में चुनाव इसलिए नहीं लड़ पाई थी क्योंकि जेडीयू की शिकायत पर चुनाव आयोग ने झामुमो के चुनाव चिन्ह को वहां प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद झामुमो ने झारखंड में जेडीयू के सिंबल को प्रतिबंधित करने की मांग चुनाव आयोग से की थी। आयोग ने इसे मान लिया।

चुनाव की पूरी तैयारी में जेडीयू

जेडीयू झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार में मंत्री रामसेवक सिंह को यहां का प्रभारी नियुक्त किया था। इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू पूरी ताकत से उतरने की तैयारी में थी। पार्टी ने जोर-शोर से अपना सदस्यता अभियान भी चलाया था।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९नीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन