लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने झारखंड चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 18, 2019 06:06 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी।इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी।

इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक शशि भूषण समद पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद जेवीएम पी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है । झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें समद का नाम भी शामिल है ।

पार्टी ने सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बरला को खूंटी (सु) सीट से मैदान में उतारा है । पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की इस सूची में जिन नेताओं का नाम है उनमें समद और बरला के अलावा एल एम उरांव को सिसाइ (सु), दीपक करकेट्टा को कोलिबेरा (सु) और रामचंद्र पासवान को जुगसलाइ (सु) शामिल हैं । जेवीएम- पी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि उनकी पार्टी प्रदेश में अपने बूते चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं