झारखंड विधानसभा चुनावः रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत, कांग्रेस दफ्तर में हुई आतिशबाजी

By भाषा | Updated: December 23, 2019 11:45 IST2019-12-23T11:45:25+5:302019-12-23T11:45:25+5:30

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा, ''यह तय था क्योंकि भाजपा सरकार ने झारखंड और वहां की जनता के साथ अन्याय किया था। आदिवासियों की जमीन छीन ली गयी। लोगों ने पहले ही मन बना लिया था कि इस सरकार को हटाना है।''

Jharkhand Assembly Elections: Congress-JMM-RJD coalition gets majority in trends, fireworks in Congress office | झारखंड विधानसभा चुनावः रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत, कांग्रेस दफ्तर में हुई आतिशबाजी

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

Highlightsपार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।झारखंड में गठबंधन की जीत प्रबल संभावना नजर आने के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने कहा, ''यह तय था क्योंकि भाजपा सरकार ने झारखंड और वहां की जनता के साथ अन्याय किया था। आदिवासियों की जमीन छीन ली गयी। लोगों ने पहले ही मन बना लिया था कि इस सरकार को हटाना है।''

झारखंड में गठबंधन की जीत प्रबल संभावना नजर आने के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। 

Web Title: Jharkhand Assembly Elections: Congress-JMM-RJD coalition gets majority in trends, fireworks in Congress office

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे