Jharkhand: दिल्ली आ रहे हैं चंपई सोरेन, बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने की संभावना, चुनाव से पहले 'खेला' होने की अटकलें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 18, 2024 13:16 IST2024-08-18T13:15:43+5:302024-08-18T13:16:51+5:30

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना के बीच दिल्ली की यात्रा ने राजनीतिक गतिविधियों में तेजी ला दी है।

Jharkhand Assembly Elections Champai Soren coming to Delhi likely to meet senior BJP leaders | Jharkhand: दिल्ली आ रहे हैं चंपई सोरेन, बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने की संभावना, चुनाव से पहले 'खेला' होने की अटकलें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन

Highlightsझारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच रहे हैंभाजपा में शामिल होने की संभावना के बीच दिल्ली की यात्रा चंपई सोरेन दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मिल सकते हैं

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना के बीच दिल्ली की यात्रा ने राजनीतिक गतिविधियों में तेजी ला दी है। इस साल होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले उनके संभावित दलबदल के बारे में अफवाहें उड़ रही हैं। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार चंपई सोरेन दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मिल सकते हैं। इससे पहले चंपई सोरेन ने कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। हालांकि सार्वजनिक रूप से  चंपई सोरेन ने दलबदल की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया था। 

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद सोरेन ने इस साल फरवरी में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था।  झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल संक्षिप्त रहा। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के सीएम बने।

चंपई सोरेन के नाराज होने की खबरें आ रही थीं लेकिन दिल्ली आने की खबर ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है। खासकर इसलिए क्योंकि वह अपने प्रवास के दौरान भाजपा नेताओं से मिलने वाले हैं। यह घटनाक्रम झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेमब्रोम के साथ उनकी हाल ही में हुई बैठक के बाद हुआ है, जो कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। पूछे जाने पर सोरेन ने इस बैठक को एक नियमित चर्चा बताया था।  हेमब्रोम को हाल ही में दलबदल विरोधी कानून के तहत झामुमो विधायक के रूप में अयोग्य ठहराया गया था।

चंपई सोरेन फिलहाल हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री हैं। झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई के सोरोन के समर्थन में हाल में कई बयान दिए थे। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन की  पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भी बात हो गई है।

हालांकि भाजपा के किसी नेता की तरफ से इसपर अभी कुठ नहीं कहा गया है। भाजपा ने हाल ही में झारखंड के जिला प्रमुखों और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें कीं। सोरेन के भाजपा में शामिल होने की संभावना के बारे में सरमा ने कोई निश्चित बयान देने से परहेज किया। 

झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी इसी तरह की अटकलों पर कहा कि सोरेन को पार्टी में शामिल करने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करेगा। हालांकि उन्होंने चंपई सोरेन की तारीफ की और कहा कि वह एक अच्छे सीएम के रूप में झारखंड की सेवा कर रहे थे।

Web Title: Jharkhand Assembly Elections Champai Soren coming to Delhi likely to meet senior BJP leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे