लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन ने दिया विवाद खड़ा करने वाला बयान, कहा- बीजेपी के लोग गेरुआ वस्त्र पहनकर लूटते हैं बहू-बेटियों की इज्जत

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 18, 2019 17:01 IST

Jharkhand Assembly Election: हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमारे देश के अंदर हमारी बहू-बेटियों को जलाया जा रहा है। उनकी इज्जत आप (बीजेपी) लूटे जा रहे हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार जोरों पर है।हेमंत सोरेन ने बुधवार (17 दिसंबर) को उत्तर प्रदशे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार जोरों पर है। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता हेमंत सोरेन ने बुधवार (17 दिसंबर) को उत्तर प्रदशे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमारे देश के अंदर हमारी बहू-बेटियों को जलाया जा रहा है। उनकी इज्जत आप (बीजेपी) लूटे जा रहे हैं। हमको पता चला है इधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी भी चक्कर लगा रहे हैं, गेरुआ पहन कर। ये वो लोग हैं, भाजपा के लोग... जो शादी कम करते हैं, लेकिन गेरुआ वस्त्र पहनकर के बहू-बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'आज आप देखिए यूपी में बलात्कारियों को अस्पताल में आराम फरमाया जा रहा है और पीड़िता को जेल में ठूस दिया जा रहा है। क्या आज हम ऐसे लोगों को वोट करेंगे, जो बहू-बेटियों की इज्जत लूटता हो, क्या हम ऐसे लोगों को वोट देंगे जो हमें जाति-धर्म पर लड़वाता हो।' बता दें, हेमंत सोरेन ने ये बातें पाकुड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही हैं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पाकुड़ में कहा, 'ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं।'

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब छात्रों ने आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके विरोध में देश भर में छात्रों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए हैं।  

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया