Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड चुनाव से पहले हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम 'भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हो' रखा गया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 10:46 IST2024-11-17T10:42:53+5:302024-11-17T10:46:41+5:30
Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव से पहले हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड चुनाव से पहले हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम 'भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हो' रखा गया
Jharkhand Assembly Election 2024:झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’ रखा जाएगा।
सीएम सोरेन ने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार सत्ता में आई तो इस संबंध में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ होगा। अबुआ सरकार (अपनी सरकार) की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। जय झारखंड।’’