Jharkhand Assembly Election: आज 17 सीटों पर मतदान खत्म, तीसरे चरण में 62.35 प्रतिशत मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2019 19:09 IST2019-12-12T07:42:52+5:302019-12-12T19:09:20+5:30

Jharkhand Assembly Election, 2019 Phase 3 Live Update: Voting continues for 17 constituencies in third phase | Jharkhand Assembly Election: आज 17 सीटों पर मतदान खत्म, तीसरे चरण में 62.35 प्रतिशत मतदान

Jharkhand Assembly Election, 2019 Phase 3 Live Update: 17 सीटों पर मतदान (फोटो-एएनआई)

HighlightsJharkhand Assembly Election: तीसरे चरण में आज 17 सीटों पर मतदान17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार मैदान में

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 17 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लगभग 40 हजार चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है। इन 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन मतदाताओं में 29,37976 पुरुष और 26,80205 महिलाएं शामिल हैं। 

सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान बदला गया है। तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने भाग्य आजमा रहे हैं। इसी प्रकार पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो के भाग्य का फैसला आज ही सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भी हो जायेगा।

12 Dec, 19 : 04:55 PM

झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। अपराह्न तीन बजे तक 57.48 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। आज 17 सीटों के लिए 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक 57.48 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि एक बजे तक कोडरमा में 57.47, बरकट्ठा में 57.50, बरही में 57.40, बड़कागांव में 60.38, रामगढ़ में 58.71, मांडू में 65.10, हजारीबाग में 54.39, सिमरिया में 59.83, धनवार में 59.86, गोमिया में 66.20, बेरमो में 59.50, ईचागढ़ में 67.09, सिल्ली में 68.22, खिजरी में 62.02, रांची में 39.85, हटिया में 44.57 और कांके में 52.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

12 Dec, 19 : 01:37 PM

झारखंड चुनाव: तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 45.14 प्रतिशत मतदान



 

12 Dec, 19 : 01:20 PM

झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और ग्यारह बजे तक 29.82 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट है। आज 17 सीटों के लिए 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर 11 बजे तक तेजी से 29.82 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है।

12 Dec, 19 : 10:37 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाद में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।



 

12 Dec, 19 : 08:27 AM

झारखंड चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के दौरान बोकारो में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए खड़े स्थानीय मतदाता..



 

12 Dec, 19 : 07:48 AM

झारखंड चुनाव: चतरा में पोलिंग बूथ संख्या 82 पर वोटिंग जारी। राज्य में तीसरे चरण के तहत 17 सीटों पर मतदान हो रहा है।



 

12 Dec, 19 : 07:45 AM

रांची के सेंट ऐनी स्कूल में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद एक महिला...



 

12 Dec, 19 : 07:44 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा: 'आज झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव है। मैं सभी से आज बड़ी संख्या में वोट करने की अपील करता हूं। खासतौर पर मैं अपने युवा दोस्तों से वोट में हिस्सा लेने की अपील करता हूं।' 



 

Web Title: Jharkhand Assembly Election, 2019 Phase 3 Live Update: Voting continues for 17 constituencies in third phase

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे