Jharkhand Assembly Daltonganj Result: डालटनगंज से बीजेपी के आलोक चौरसिया की निर्णायक बढ़त
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 18:11 IST2019-12-23T12:36:37+5:302019-12-23T18:11:26+5:30
डालटनगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के आलोक चौरसिया जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। यह सीट इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि यहां मतदान के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने पिस्टल लहराई थी।

Jharkhand Assembly Daltonganj Result: डालटनगंज से बीजेपी के आलोक चौरसिया की निर्णायक बढ़त
झारखंड की डालटनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के आलोक चौरसिया करीब 27 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के केएन त्रिपाठी हैं। यह सीट इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि यहां मतदान के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने पिस्टल लहराई थी। यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 नवंबर को वोट डाले गए थे।
झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 25 पर भाजपा आगे चल रही है। महागठबंधन 46 सीटों पर, जेवीएम 3 और आजसू 3 सीट पर आगे चल रही है।
राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में मतदान हुए थे। विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी।