लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित, तबरेज अंसारी की हत्या के मामले को लेकर हंगामा

By भाषा | Updated: January 9, 2020 01:09 IST

पिछले वर्ष 23 दिसंबर को संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों के बाद राज्य की नवनिर्वाचित पंचम विधानसभा का प्रथम सत्र छह जनवरी से बुलाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों ने पूर्व मंत्री सीपी सिंह के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया और विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा के प्रथम सत्र के अंतिम दिन बुधवार को पूर्वाह्न राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव पर भारी हंगामे के बीच बहस हुई।

झारखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र बुधवार को वर्तमान वित्तीय वर्ष की 4210 करोड़ रुपये की द्वितीय अनुपूरक बजट मांगें पारित करने के साथ ही संपन्न हो गया। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा में अनुपूरक बजट मांगें पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। पिछले वर्ष 23 दिसंबर को संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों के बाद राज्य की नवनिर्वाचित पंचम विधानसभा का प्रथम सत्र छह जनवरी से बुलाया गया था।

इस दौरान पहले दिन विधानसभा में सभी विधायकों को कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष स्टीफेन मरांडी ने शपथ दिलायी और दूसरे दिन मंगलवार को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। मंगलवार को अध्यक्ष के चुनाव के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ जिसके बाद सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट मांगें पेश की गयीं। विधानसभा के प्रथम सत्र के अंतिम दिन बुधवार को पूर्वाह्न राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव पर भारी हंगामे के बीच बहस हुई और सरकार का उत्तर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया और धन्यवाद प्रस्ताव को सरकार ने ध्वनिमत से पारित करा लिया।

हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा पिछले वर्ष जून में भीड़ की हिंसा में तबरेज अंसारी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाने से पूरे सदन का माहौल गर्म हो गया और भाजपा विधायकों ने उनसे माफी की मांग की जिस पर उन्होंने माफी मांगने से इनकार करते हुए दावा किया कि उनका बयान सही है।

इस पर भाजपा विधायकों ने पूर्व मंत्री सीपी सिंह के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया और विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो फिर भाजपा ने यह मामला उठाया और मध्याह्न भोजन तक इस मामले में हंगामा जारी रहा। मध्याह्न भोजन के बाद सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई और ढाई घंटे की गर्मागर्म बहस के बाद सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए