झारखंड : महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया एएसआई निलंबित

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:19 IST2021-09-22T23:19:15+5:302021-09-22T23:19:15+5:30

Jharkhand: ASI suspended in objectionable position with woman | झारखंड : महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया एएसआई निलंबित

झारखंड : महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया एएसआई निलंबित

मेदिनीनगर (झारखंड) 22 सितंबर पलामू जिले के मनातू थाना में पदस्थापित एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मनातू थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव नयन सिंह को घटना की जानकारी मिलने के बाद आज निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त मामला सोमवार का है और इसकी शिकायत वहां के नागरिकों के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मंगलवार को की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एएसआई राजीव नयन सिंह को एक होटल में ग्रामीणों ने महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा और इसकी शिकायत की।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया उक्त एएसआई को दोषी पाया गया है और इसकी विशेष जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: ASI suspended in objectionable position with woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे