लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2019 14:01 IST

झारखंड सिमडेगा जिले में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड में पीएलएफआई के एरिया कमांडर को मार गिराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सिमडेगा जिले के बानो के उरमू जंगल में बुधवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सली का नाम बगराय चंपिया है.

रांची, 20 जूनःझारखंड सिमडेगा जिले के बानो के उरमू जंगल में बुधवार रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई. इस दौरान एक नक्सली को मार गिराया गया. मारे गये नक्सली के पास से पुलिस ने एक एके-47 बरामद किया. मुठभेड के बाद उरमू जंगल में सर्च अभियान चलाया गया जो आज सुबह तक चला. जिस नक्सली को पुलिस और सीआरपीएफ की 94वीं बटालियन ने मार गिराया, वह पीएलएफआई का एरिया कमांडर है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सली का नाम बगराय चंपिया है. खास बात यह है कि पिछले दिनों सरायकेला में 4 नक्सली वारदातों के दौरान पुलिस को भारी नुकसान उठाना पडा था. सरायकेला में नक्सलियों ने पांच पुलिसवालों की निर्मम हत्या की थी और एक जगह आईईडी ब्लास्ट में 26 जवान घायल हुए थे. सरायकेला हमले के बाद पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी और पुलिस का मनोबल भी गिरा था. 

इस कड़ी में पुलिस और सुरक्षाबलों में एक एरिया कंमाडर बगराय चंपिया को मार गिराया है, जिससे एक बार फिर पुलिस का मनोबल बढ़ गया है. सिमडेगा एसपी संजीव कुमार ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि 20-25 नक्सलियों का दस्ता उरमू जंगल में है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गठन कर सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम को देखते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिसवालों ने एक नक्सली को मार गिराया.

वहीं, सीआरपीएफ 94 बटालियन के कमांडेंट ब्रजेश सिंह ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सली कमांडर को मार गिराया गया. उसके पास से एक एके-47, तीन मैगजीन, 40 राउंड गोलियां और अन्य सामान बरामद किये गये. मुठभेड में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में सुरेश मुंडा और नवीन दस्ता शामिल था. बानो का यह इलाका नक्सल और पीएलएफआई प्रभावित रहा है.

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल