लाइव न्यूज़ :

झारखंड : नाराज भीड़ ने वन अधिकारी समझ चार पुलिसवालों की पिटाई की, तीन हिरासत में

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:46 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 11 सितंबर झारखंड के पलामू जिले में नाराज भीड़ ने वनकर्मी समझ कर एक अधिकारी सहित चार पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के वाहन से दुर्घटना होने के कारण सेमरी गांव के निवासी नाराज थे।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मनातू पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी एक महिला आरोपी की अदालत में पेशी कराकर शुक्रवार शाम को जीप से लौट रहे थे, लेकिन ग्रामीणों को लगा कि यह वन विभाग का वही वाहन है जिससे हादसा हुआ था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने चारों पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल पुलिस कर्मियों को मनातू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि मारपीट में शामिल होने के संदेह में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह