लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:06 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 13 अगस्त बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर शुक्रवार को झारखंड के पलामू में कथित तौर पर एक कार्यक्रम में कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस मामले की जांच के निर्देश उपायुक्त ने दिये हैं।

उपायुक्त शशिरंजन ने संवाददाताओं को बताया कि जिला प्रशासन को इस तरह की शिकायतें मिली हैं कि उर्मिला मातोंडकर ने आज पलामू में अपने एक कार्यक्रम में कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि यह जांच लोगों द्वारा जिला प्रशासन को दी गयी शिकायत के आधार पर एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में होगी।

आरोप है कि मातोंडकर जिस होटल के कार्यक्रम में पहुंची थीं, वहां मानक संचालन प्रक्रिया के तहत निर्धारित लोगों की संख्या से अधिक भीड़ एकत्र हो गई।

उल्लेखनीय है कि मातोंडकर का आज शहर के एक होटल में दो घंटे का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन अभिनेत्री एक घंटे में ही उद्घाटन संबंधित सभी कार्यक्रमों को पूरा कर रांची के लिए प्रस्थान कर गयीं जहां से वह शाम को मुंबई के लिए रवाना होंगी।

अभिनेत्री पलामू में आज निजी क्षेत्र के एक होटल का उद्घाटन करने पहुंचीं और इस दौरान मातोंडकर ने बंद कमरे से लोगों को ऑनलाइन संबोधित किया और कहा कि उन्हें पता था कि पलामू के लोग कला प्रेमी हैं इसलिए वह होटल उद्घाटन के बहाने यहां की कलात्मक तहजीब को देखने पहुंची हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह