लाइव न्यूज़ :

झारखंड के कार्यकर्ताओं ने उठाई रिहाना के सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड पर प्रतिबंध लगाने की मांग

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी झारखंड स्थित बाल अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को एक ज्ञापन सौंप कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना के सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड पर प्रतिबंध लगाया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि रिहाना के ब्रांड के निर्माण में कथित तौर पर अभ्रक का प्रयोग होता है और जिन खदानों से अभ्रक निकलता है वहां बच्चों से मजदूरी कराने संबंधी खबरें सामने आई हैं।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूंगो ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें ज्ञापन मिला है और वह मामले की छानबीन कर रहे हैं।

झारखंड बाल स्वैच्छिक मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ‘फेंटी ब्यूटी’ नामक ब्रांड पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ज्ञापन के मुताबिक सौंदर्य प्रसाधन सामग्री में प्रयोग किया जाने वाला अभ्रक झारखंड की खदानों से निकलता है जहां बच्चों से मजदूरी कराए जाने की खबरें सामने आई हैं।

कार्यकर्ताओं ने रिहाना के खिलाफ मामला दर्ज करने और ब्रांड के शोरूम बंद करने की मांग उठाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया