लाइव न्यूज़ :

झारखंड: मधुपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 71.60 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 18, 2021 01:24 IST

Open in App

मधुपुर, 17 अप्रैल झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में शनिवार को 71.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

बता दें कि दिसंबर, 2019 के विधानसभा चुनावों में यहां पर कुल 72.90 प्रतिशत मतदान हुआ था।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेसवार्ता कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ और कुल 71.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यद्यपि शाम पांच बजे तक निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने 76.61 प्रतिशत मतदान होने की सूचना दी थी।

प्रेस वार्ता में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी कि मतदान का प्रतिशत शुरुआती एक घंटे में धीमा रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया।

उन्होंने जानकारी दी कि शाम छह बजे तक मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का कुल प्रतिशत लगभग 71.60 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव में 73.31 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने जबकि 70.07 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को हुए निधन से खाली हुई इस सीट पर मुख्य मुकाबला दिवंगत मंत्री के पुत्र झामुमो नेता एवं मंत्री मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच है।

चुनाव मैदान में जो अन्य प्रत्याशी हैं उनमें निर्दलीय अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण यहां बूथों की संख्या बढ़ायी गयी है। पहले विधानसभा क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस उपचुनाव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 78 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 487 में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील एवं 72 सामान्य बूथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो