लाइव न्यूज़ :

झारखंड: लॉकडाउन के बावजूद पढ़ाने के नाम पर मदरसा में कैद कर रखी रखी गई थीं 600 छात्राएं, पुलिस ने ताला तोड़कर निकाला बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2020 20:29 IST

रांची के रातू थाना क्षेत्र के परहेपाट गांव के मदरसे में पढ़ाने के नाम पर कैद कर रखी गईं करीब 600 छात्राओं को पुलिस ने गेट तोड़कर मुक्त कराया. लॉकडाउन कानून के बावजूद यहां शिक्षण कार्य जारी था. 

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बावजूद मदरसे का दरवाजा बंद कर अंदर शिक्षण कार्य चल रहा था.मदरसे के संचालक पर बच्चियों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है.

रांची: कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच झारखंड में भी लागू किये गये लॉकडाउन कानून की एक धर्म संप्रदाय की आड़ में धज्जियां उड़ाए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस-प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी. राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के परहेपाट गांव के मदरसे में पढ़ाने के नाम पर कैद कर रखी गईं करीब 600 छात्राओं को पुलिस ने गेट तोड़कर मुक्त कराया. लॉकडाउन कानून के बावजूद यहां शिक्षण कार्य जारी था. 

बताया जाता है कि मदरसे का दरवाजा बंद कर अंदर शिक्षण कार्य चल रहा था. मदरसे के संचालक पर बच्चियों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है. छात्राओं के परिजनों ने कहा है कि मदरसा के संचालक से आग्रह किया गया, फिर भी बच्चियों को छुट्टी नहीं दी जा रही थी. बच्चियों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था. वहीं, मदरसा के मोहतमीम (मदरसा के प्रधानाध्यापक) अब्दुल्लाह अंसारी व सचिव इदरीश अंसारी ने बताया कि मदरसे में परीक्षा चल रही थी. इसी कारण छात्राओं को रखा गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बच्ची ने किसी तरह फोन पर अपने परिजनों को सूचना दी थी कि उन्हें जबरन बंधक के तौर पर रखा गया है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद ग्रामीण एसपी, रातू सीओ, रातू थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. लेकिन पुलिस-प्रशासन के पहुंचने पर गेट बाहर से बंद मिला. इसके बाद प्रशासन ने ताला तोड़कर सभी बच्चियों को बाहर निकाला. स्थानीय बच्चियों को घर भेजा गया. जबकि दूर में रहने वाली छात्राओं के परिजनों को सूचना देकर उन्हें भेजने की व्यवस्था की की जा रही है. 

वहीं, पुलिस प्रशासन मदरसा संचालक पर लॉकडाउन उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है. मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बीते 18 मार्च को ही छुट्टी कर दी गई थी. लेकिन, बच्चियों को रोककर रखा गया था और उन्हें कहीं बाहर निकलने तक नहीं दिया जा रहा था. इस संबंध में रांची के ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि एक छात्रा के परिजन की ओर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मदरसे में पहुंची थी. इसके बाद बच्चियों को घर भेजने का निर्देश दिया गया. कुछ बच्चियां घर चली गईं. लेकिन जो रांची शहर और बाहर की बच्चियां हैं, उन्हें भेजने की व्यवस्था की जा रही है. प्राधानाध्यापक के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई भी की जायेगी. 

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया