झारखंड में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बुधवार की सुबह एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गढ़वा में हुआ है। यहां बस पलटा खाकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने सभी शवों को निकालकर मोर्चरी में रखवाने की तैयारी की है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि बस किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।