झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बस के गहरी खाई में गिरने से छह यात्रियों की मौत और 39 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2019 08:06 IST2019-06-25T08:06:43+5:302019-06-25T08:06:43+5:30

यह हादसा गढ़वा में हुआ है। यहां बस पलटा खाकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला।

Jharkhand: 6 dead and around 39 people injured after a bus fell into a gorge in Garhwa | झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बस के गहरी खाई में गिरने से छह यात्रियों की मौत और 39 घायल

Photo: ANI

झारखंड में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बुधवार की सुबह एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गढ़वा में हुआ है। यहां बस पलटा खाकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है। 
वहीं, इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने सभी शवों को निकालकर मोर्चरी में रखवाने की तैयारी की है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि बस किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  



आपको बता दें अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक निजी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया था कि बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी के लिए जा रही थी। एक मोड़ पर बस करीब 500 फीट नीचे खाई में पलट गई। यह हादसा करीब 4 बजे हुआ था। 48 सीटों वाली इस बस में करीब 60 लोग सवार थे। बस में अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे, जो एडमिशन लेकर लौट रहे थे। 

Web Title: Jharkhand: 6 dead and around 39 people injured after a bus fell into a gorge in Garhwa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे