लाइव न्यूज़ :

झारखंड: देवघर में 25 मोबाइल, डेढ़ लाख की नकदी के साथ 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:43 IST

Open in App

देवघर, 23 दिसंबर झारखंड के देवघर में पुलिस ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर बैंक खातों और फर्जी एटीएम कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

पुलिस ने इनके पास से 25 मोबाइल, 34 सिम कार्ड, 15 एटीएम, 16 पासबुक, एक चेक बुक, दो लेपटॉप, दो मोटरसाइकिल और दो कार के साथ ही 1,61,000 रुपये बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आज तड़के गुप्त सूचना के आधार पर सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाघमारी, ललूवाडीह, पथरोल थाना क्षेत्र के संथाली सिमरा, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के चेतनारी, मधुपुर थाना क्षेत्र के रूपाबाद, पालाजोरी थाना क्षेत्र के ब्रमसोली, खागा थाना क्षेत्र के कांकी ग्राम में छापामारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शमशेर अंसारी (25), मो मकसूद अंसारी (22), अजमल अंसारी (20), जमालुद्दीन अंसारी (21), मुशर्रफ अंसारी (19), मोहसीन अंसारी (23), इसराफुल अंसारी (20), अब्दुल कलाम (21), मिराज अंसारी (20), पवन दत्ता (22) तथा मो इरशाद आलम (26) के रूप में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?