झारखंड: एक दिन में कोविड-19 के 189 नये मामले

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:56 IST2020-12-13T21:56:08+5:302020-12-13T21:56:08+5:30

Jharkhand: 189 new cases of Kovid-19 in one day | झारखंड: एक दिन में कोविड-19 के 189 नये मामले

झारखंड: एक दिन में कोविड-19 के 189 नये मामले

रांची, 13 दिसंबर झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,11,366 हो गयी है। इस अवधि में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई जिससे मृतकों की संख्या 995 पर स्थिर रही।

स्वास्थ्य विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 1,11,366 संक्रमितों में से 1,08,761 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1,610 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

इसमें बताया गया कि आज कुल 22,463 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 189 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 78, पलामू में 15 और बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में 12-12 लोग संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: 189 new cases of Kovid-19 in one day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे