लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद के एक घर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, एक की मौत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:51 IST

Open in App

धनबाद, सात सितंबर झारखंड के धनबाद जिले में एक घर की छत पर सो रहे एक परिवार पर 11,000 वोल्ट का बिजली का तार गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना आधी रात को भूली क्षेत्र के पण्डरपाला में हुई। मृतक की पहचान सोहैल अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि अंसारी की मां शमीदा खातून, भाई शाहनवाज और शहवाज की हालत नाजुक है। उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन उच्च वोल्टेज वाले बिजली के खम्बों को दूसरी जगह लगाने की प्रक्रिया जारी है, जिनके तार घरों के ऊपर से जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र