लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी का 12 जुलाई को झारखंड दौरा, अधिकारियों को दिए गए कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2022 13:39 IST

पीएम मोदी 12 जुलाई को झारखंड के दौरे पर जाऐंगे। प्रधानमंत्री बाबा नगरी देवघर से राज्य की जनता को कई सौगात देने वाले हैं। पीएम के दौरे से पहले झारखंड सरकार से जुड़े सभी अधिकारियों को कोविड बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवघर की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट और एम्स की सौगात देने वाले हैं पीएम के झारखंड दौरे को लेकर गुरूवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन अर्लट है

देवघर: झारखंड में 12 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने वाला है। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पीएम के दौरे के दौरान देवघर की जनता को कई बड़ी सौगातें मिलने वाली है। वहीं राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दौरे से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो बूस्टर डोज लगवा लें। देवघर जिला प्रशासन ने ये फैसला गुरूवार को लिया था। बता दें कि 7 जुलाई को झारखंड में कोविड के 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें 11 मामले देवघर के थे। 

झारखंड को पीएम देंगे सौगात 

पीएम के दौरे के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बता दें कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी झारखंड को रांची के बाद देवघर के रूप में दूसरा एयरपोर्ट की सौगात देने वाले हैं। देवघर को बाबा नगरी कहा जाता है और यहां जलाभिषेक के लिये देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट से काफी सहूलियत मिलेगी। इसी के साथ पीएम मोदी एम्स की शुरुआत भी करने वाले हैं। 

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्जना करेंगे पीएम 

जानकारी के मुताबिक पीएम का ये देवघर दौरा लगभग पौने चार घंटे का होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे फिर देवघर कॉलज मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे गुरुवार को एसपीजी की टीम ने देवघर में सुरक्षा.व्यवस्था की समीक्षा की है ताकि कोई भी चूक ना हो। वहीं कोविड संक्रमण के मामले भी राज्य में बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम के तौर अधिकारियों को बूस्टर डोज़ लगवाने के लिए कह दिया है। 

टॅग्स :RanchiझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया