लाइव न्यूज़ :

झांसी मेडिकल कॉलेज मामला: सीएम योगी ने एक दिन में मांगी रिपोर्ट, मरीज को 2 लाख मुआवजा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 11, 2018 23:04 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसी शर्मनाक हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस पूरे मामले की 1 दिन में रिपोर्ट में मांगी है।

Open in App

झांसी, 11 मार्च। झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के तौरान मरीज के कटे पैर को उसकी तकिया के रूप में इस्तेमाल किए जाने की घटना से लगभग हर कोई विचलित है। मामला सुर्खियों में आने पर एक ओर जहां इसकी कड़ी आलोचना हो रही है वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसी शर्मनाक हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस पूरे मामले की 1 दिन में रिपोर्ट में मांगी है। इसके इलावा सीएम योगी ने पीड़ित मरीज के लिए दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

क्या है मामला

यूपी के झांसी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक एक घायल युवक का पैर काटने के बाद डॉक्टरों ने उसके कटे हुए पैर को ही तकिया बनाकर युवक के सिर के नीचे रख दिया है। डॉक्टरों के इस रूप से हर कोई हौरान है। शनिवार सुबह शहर के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

घायल युवक की हालत काफी गंभीर थी जिसके चलते उसका बायां पैर डॉक्टरों को काटना पड़ा। इस घायल के सिर से लगाने के लिए कुछ नहीं मिला तो उसका ही कटा हुआ पैर उसके सिरहाने पर रख दिया गया। 

दो वरिष्ठ डाक्टर व नर्सें निलंबित

इस घटना के वीडिो के वायर होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और झांसी मेडिकल कालेज में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन के निर्देश पर शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दो डॉक्टरों और नर्स को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही परामर्शदाता डा. प्रवीण सरावगी को चार्जशीट देकर खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं