लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने टीएमसी को दिया झटका, झालदा नगरपालिका छीना, दो निर्दलीय पार्षद ने किया समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 22:37 IST

टीएमसी शासित निकाय बोर्ड के प्रमुख सुरेश अग्रवाल के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सात पार्षदों (कांग्रेस ने पांच, दो निर्दलीय) ने सोमवार को प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्दे टीएमसी के पांचों पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। झालदा में आठ महीने पहले निकाय चुनाव हुआ था।टीएमसी और कांग्रेस दोनों को पांच-पांच सीट मिली थीं।

कोलकाताः सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को झटका देते हुए कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की झालदा नगरपालिका को तृणमूल कांग्रेस से छीन लिया। बारह सदस्यीय झालदा नगरपालिका में कांग्रेस के पांच, टीएमसी के पांच और दो निर्दलीय पार्षद हैं।

टीएमसी शासित निकाय बोर्ड के प्रमुख सुरेश अग्रवाल के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सात पार्षदों (कांग्रेस ने पांच, दो निर्दलीय) ने सोमवार को प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। टीएमसी के पांचों पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। झालदा में आठ महीने पहले निकाय चुनाव हुआ था जिसमें टीएमसी और कांग्रेस दोनों को पांच-पांच सीट मिली थीं।

टीएमसी ने तब दो निर्दलीयों के समर्थन से निकाय पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, जीत के बाद टीएमसी में शामिल हुए एक निर्दलीय ने अक्टूबर की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस के प्रति अपनी वफादारी का संकल्प लिया था। इसके बाद छह पार्षदों ने अग्रवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा कि इस जीत से पुरुलिया सहित पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पंचायत चुनावों पर इसका ‘‘प्रभाव’’ पड़ेगा। टीएमसी नेता सुरेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी घटनाक्रम के पीछे के कारणों का मूल्यांकन करेगी और सुधारात्मक कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह