Jhabua By Election result 2019: झाबुआ सीट से जीते कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया, BJP को मिली करारी हार
By धीरज पाल | Updated: October 24, 2019 18:35 IST2019-10-24T10:40:07+5:302019-10-24T18:35:23+5:30
Jhabua By Election result 2019:इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी।

Jhabua madhya pradesh By Election latest trending news
मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया को 27 हजार 804 मतों से हरा दिया है। इसी के साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपनी इस परंपरागत सीट को मुख्य विपक्षी दल भाजपा से छीन लिया है।
कांतिलाल भूरिया को 96 हजार 155 मत मिले, जबकि पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे भानू भूरिया केवल 68 हजार 351 मत हासिल कर सके। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से रिक्त थी।
यहां जानें हर हाइलाइट्स(Jhabua By Election result 2019)..
- बीजेपी के भानू भूरिया 53420 वोटों से दूसरे नंबर पर आगे चल रहे हैं।
- निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 72051 वोटों से आगे चल रहा है।
- आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 65970 वोटों से आगे चल रहे हैं।जबकि बीजेपी के भानू भूरिया 48883 वोटों से दूसरे नंबर पर आगे चल रहे हैं।
- दोनों के प्रत्याशियों के बीच 15873 वोटों का अंतर हैं।
- झाबुआ सीट से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 62233 से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के भानू भूरिया 46360 वोटों से दूसरे नंबर पर आगे चल रहे हैं।
- झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 8,930 मतों से आगे।
- आधिकारिक जानकारी के अनुसार कांतिलाल भूरिया को 11वें राउंड तक कुल 43,492 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया को 34,562 वोट मिले हैं।
- निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 43492 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के भानू भूरिया 34562 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- ताजा अपडेट्स के मुताबिक कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 3111 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- वहीं भारतीय जनता पार्टी के भानू भूरिया 26514 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया करीब 2002 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उनके अलावा तीन निर्दलीय भी मैदान में हैं। इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी।
मालूम हो कि झाबुआ विधानसभा सीट पर 5 मैदान में हैं। कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया व बीजेपी ने भानू भूरिया को मैदान में उतारा था। इसके अलावा 3 निर्दलीय प्रत्याशी कल्याणव सिंह डामोर, नीलेश डामोर और रामेश्वर सिंगार भी चुनावी मैदाम में ताल ठोक रहे हैं।