लाइव न्यूज़ :

झूठे वादे करती है कमलनाथ सरकार, जब तक ये सांस चलेगी, आपकी खुशी के लिए चलेगी: शिवराज सिंह चौहान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 16, 2019 05:51 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपकी जिंदगी में कभी कांटे नहीं आने दूंगा. मैं संकल्प लेता हूं कि जब तक ये सांस चलेगी, आपकी खुशी के लिए चलेगी. ये मत सोचना की मामा मुख्यमंत्री नहीं है. जहां तकलीफ होती है, मामा पहुंच जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले कहा था महिलाओं के समूहों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन किसी का कर्ज माफ नहीं किया. उन्होंने कहा कि किसान भाई और समूह के बहनें ये कर्ज न लौटाएं. सरकार ने जो वादा किया वो उसे निभाना पड़ेगा.

मैं आपकी जिंदगी में कभी कांटे नहीं आने दूंगा. मैं संकल्प लेता हूं कि जब तक ये सांस चलेगी, आपकी खुशी के लिए चलेगी. ये मत सोचना की मामा मुख्यमंत्री नहीं है. जहां तकलीफ होती है, मामा पहुंच जाता है. अभी चुनाव हैं, नेता आ रहे हैं, वादे कर रहे हैं. अभी चुनाव हैं, नेता आ रहे हैं, वादे कर रहे हैं. कमलनाथ आएंगे, कांतिलाल आएंगे. कोई साड़ी लाएगा, कोई पायल लाएगा. अपना जाल बिछाएगा. बताओ उनके जाल में फंसोगे तो नहीं, यह झूठे वादे करने वाली सरकार है. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही. 

उन्होंने कहा कि मैं आपकी जिंदगी में कभी कांटे नहीं आने दूंगा. मैं संकल्प लेता हूं कि जब तक ये सांस चलेगी, आपकी खुशी के लिए चलेगी. ये मत सोचना की मामा मुख्यमंत्री नहीं है. जहां तकलीफ होती है, मामा पहुंच जाता है. ये भी मत सोचना कि कमजोर हूं. कमलनाथ सुन लो जनता अगर ऐसे ही परेशान रही, तो मंत्रियों और मुख्यमंत्री को सड़क पर निकलने नहीं दूंगा. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले कहा था महिलाओं के समूहों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन किसी का कर्ज माफ नहीं किया. किसान भाई और समूह के बहनें ये कर्ज न लौटाएं. सरकार ने जो वादा किया वो उसे निभाना पड़ेगा.

कांग्रेस ने सिर्फ आदिवासियों को लूटा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने झाबुआ के कुंदनपुर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ लूटने का काम किया. इस क्षेत्र में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन यहां का विकास नहीं किया. कांग्रेस के नेता कांतिलाल भूरिया खुद को बड़ा आदिवासी नेता बताते है, लेकिन आदिवासियों के लिए उन्होंने कोई सार्थक काम नहीं किये. 

उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहे रहने के लिए कांग्रेस भोले भाले आदिवासियों को बरगला कर उनको लूटने का काम किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 10 माह में इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हुआ है. भाजपा और भानु भूरिया की जीत से इस क्षेत्र का विकास होगा. 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदिवासियों के लिए संबल योजना चलाकर उनका जीवनस्तर सुधारने का काम किया लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही भाजपा सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों से उनका हक छीनने का काम इस सरकार ने किया है.

 

टॅग्स :उपचुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह