लाइव न्यूज़ :

'चुनाव बाद जनता का शोषण करते हैं कांग्रेसी, इनके लालच में मत आना'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 14, 2019 06:10 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने इस बात का दावा किया कि झाबुआ उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी. प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के खिलाफ बहुत आक्रोश है. सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया. 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेसी आएंगे और आप लोगों को कई लालच देंगे, लेकिन इनके लालच में मत आना. यह लोग चुनाव के समय लालच लेकर आते हैं और उसके बाद जनता का शोषण करते हैं. जनता के हित की योजनाएं बंद कर देते हैं. इस बार तय कर लेना कि भाजपा के भानू भूरिया को जिताकर झाबुआ के भविष्य को सुनिश्चित करना है.

कांग्रेसी आएंगे और आप लोगों को कई लालच देंगे, लेकिन इनके लालच में मत आना. यह लोग चुनाव के समय लालच लेकर आते हैं और उसके बाद जनता का शोषण करते हैं. जनता के हित की योजनाएं बंद कर देते हैं. इस बार तय कर लेना कि भाजपा के भानू भूरिया को जिताकर झाबुआ के भविष्य को सुनिश्चित करना है.

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने झाबुआ की जनता को सतर्क करते हुए कही. सिंह झाबुआ में यह भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया के चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही.

उन्होंने इस बात का दावा किया कि झाबुआ उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी. प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के खिलाफ बहुत आक्रोश है. सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया. 

सिंह ने कहा कि कांग्रेस की यह सरकार चुन-चुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है. हमारे कार्यकर्ता परेशान भले ही हों, लेकिन वे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कमर कसकर तैयार है. 

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाएं और लोगों से पूछें कि क्या कांग्रेस ने जो वादे किए थे वह पूरे हो गए हैं? लोगों को यह समझाएं कि जो धोखेबाज हैं, उन पर भरोसा कैसे कर सकते हैं. इसलिए कहा गया है सच्चे का बोलबाला और झूठे का मुंहकाला. 

उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा नर्मदा किनारे पौधारोपण मामले की जांच के आदेश का प्रचार किए जाने पर कहा कि हमने पहले भी कहा था कि मामले की जांच की जाए, उसमें जो भी होगा सामने आ जाएगा.

सिंह ने कहा कि कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया के परिवार के लोग ही चुनाव जीतते रहे हैं. उन्होंने अपने गांव का विकास तक नहीं होने दिया. जो अपने गांव का विकास नहीं कर पाया, वो आप सभी का विकास कैसे करेगा? उन्होंने कहा कि इन लोगों को अब सबक सिखाना है कि इस बार झाबुआ की धरती पर झूठ नहीं चलेगा. इनके झूठ से मुक्ति के लिए कमल के फूल और भानू भूरिया को जिताकर अपना आशीर्वाद दें.

टॅग्स :उपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं