झाबुआ उपचुनावः दिग्विजय बोले- कांतिलाल भूरिया का आखिरी चुनाव, अब हम दोनों को रिटायर हो जाना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 10:14 IST2019-10-17T10:12:38+5:302019-10-17T10:14:27+5:30

झाबुआ विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया एवं भाजपा के भानू भूरिया के बीच होगी टक्कर...

Jhabua by-election: Digvijay said - Kantilal Bhuria's last election, now we should both retire | झाबुआ उपचुनावः दिग्विजय बोले- कांतिलाल भूरिया का आखिरी चुनाव, अब हम दोनों को रिटायर हो जाना चाहिए

झाबुआ उपचुनावः दिग्विजय बोले- कांतिलाल भूरिया का आखिरी चुनाव, अब हम दोनों को रिटायर हो जाना चाहिए

Highlightsवीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की बीजेपी की मांग पर दिग्विजय ने तंस कसा झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को अलीराजपुर में कहा कि कांतिलाल भूरिया का ये आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि मैंने और कांतिलाल ने बहुत लंबे समय तक राजनीतिक कर ली। अब हम उम्र की उस अवस्था में पहुंच चुके हैं जहां गमें रिटायर हो जाना चाहिए। कांतिलाल भूरिया अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं।

वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की बीजेपी की मांग पर दिग्विजय ने कहा कि सावरकर के जीवन के दो पहलू हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और माफी मांग कर वापस लौटे। दूसरा उनका नाम महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रचने के मामले में भी दर्ज हुआ। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के खिलाफ भाजपा ने अपने युवा नेता भानू भूरिया को मैदान में उतारा है। 36 वर्षीय भानू पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और वह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ जिले के अध्यक्ष हैं। 

भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट खाली हई है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं। झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

Web Title: Jhabua by-election: Digvijay said - Kantilal Bhuria's last election, now we should both retire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे