लाइव न्यूज़ :

वेबसीरीज में हिंदू संतों को विवादित तरीके से पेश करने पर झा, बॉबी देओल को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:56 IST

Open in App

जोधपुर, 14 दिसंबर जोधपुर की एक अदालत ने हाल में रिलीज ओवर-द-प्लेटफॉर्म (ओटीटी) वेब सीरीज आश्रम में एक हिंदू संत को विवादास्पद तरीके से दिखाए जाने से जुड़ी याचिका पर सोमवार को फिल्मकार प्रकाश झा और अभिनेता बॉबी देओल को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है।

ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इंटरनेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को वीडियो उपलब्ध कराए जाते हैं।

एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में जो किरदार निभाते दिखे, वह कुछ स्वयं-भू संतों की तरह का है जो राजस्थान के जोधपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में दंडनीय अपराधों के लिये दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा भुगत रहे हैं।

जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने झा और देओल को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को तय की है।

एक दोषी ‘संत’ के नाम से मिलती जुलती वेब सीरीज आश्रम के खिलाफ याचिका स्थानीय निवासी कुश खंडेलवाल द्वारा दायर की गई है।

खंडेलवाल ने अपनी याचिका में दावा किया, “हिंदू संत के तौर पर देओल के किरदार से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं जो संतों का सम्मान करते हैं और उन्हें पूजते हैं। दुष्कर्मी, भ्रष्ट और मादक द्रव्यों के कारोबारी के तौर पर दिखाए गए उनके किरदार से हिंदुओं के मन में संतों के प्रति जो भावना है वह प्रभावित होती है।”

खंडेलवाल ने इससे पहले पुलिस में शिकायत देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसी अनुरोध के साथ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख किया।

इस अदालत से याचिका खारिज होने के बाद खंडेलवाल ने जोधपुर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी।

वेब सीरीज का दूसरा सीजन ‘आश्रम चैप्टर 2- द डार्क साइड’ 11 नवंबर को रिलीज हुआ था लेकिन इसमें हिंदू संत को विवादित रूप से पेश किये जाने को लेकर इसकी आलोचना भी हुई थी।

सोशल मीडिया पर भी एक अभियान चलाकर इसे हिंदू धार्मिक संस्कृति और ‘आश्रमों’ को दुर्भावनापूर्ण रूप से दिखाने वाला करार दिया गया था। करणी सेना ने भी फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग