लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिसकर्मियों के घर से लाखों रुपये के जेवरात, अन्य सामानों की चोरी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:14 IST

Open in App

नोएडा,13 अप्रैल नोएडा के सेक्टर 40 स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मियों के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 में तैनात कांस्टेबल रंजू तथा नोएडा की क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात कांस्टेबल नितिन सेक्टर 40 स्थित पुलिस स्टाफ क्वार्टर में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोमवार को दोनों पुलिसकर्मियों के घरों का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात, नगदी तथा अन्य सामानों की चोरी कर ली।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील माने जाने वाले सेक्टर 40 के पुलिस स्टाफ क्वार्टर से हुई चोरी की वारदात ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। सेक्टर 40 नोएडा का ‘वीआईपी’ सेक्टर माना जाता है, जहां पर पुलिस के डीजीपी, मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी और बड़े कारोबारी रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 से अज्ञात चोरों ने राजेंद्र प्रसाद के घर से लैपटॉप व अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं