लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में झूठी चोरी की साजिश के लिए जौहरी, दो अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दिल्ली में 47 वर्षीय जौहरी को उसके एक कर्मचारी और एक कूड़ा उठाने वाले के साथ झूठी चोरी की साजिश रचने एवं झूठा मामला दर्ज कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि कथित चोरी के मामले की सूचना रोहिणी सेक्टर-तीन निवासी जौहरी मुकेश वर्मा ने 16 जनवरी को दी थी।

पुलिस ने बताया कि वर्मा ने अपने कर्मचारी सनी (31) और सूरज (20) के साथ उधार के पैसे लौटाने के लिए समय प्राप्त करने और अपने कर्जदाताओं की सहानुभूति हासिल करने के लिए यह योजना बनायी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को भी गलत साबित करना चाहता था, जिसने उसे उसकी किस्मत पलटने के लिए पहनने के लिए एक अंगूठी दी थी।

पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी को रात 9:35 बजे पुलिस को 650 ग्राम सोने के जेवरात, 8 लाख रुपये और कुछ चाबियां एक कार से चोरी होने की सूचना मिली।

अधिकारी ने कहा कि वर्मा ने पुलिस को बताया कि रात 9:10 बजे, उसने घर पहुंचने के बाद अपनी कार बाहर खड़ी की थी और जल्दबाजी में वह कार बंद करना भूल गया। अधिकारी ने बताया कि वर्मा के अनुसार कुछ देर बाद, जब वह अपनी कार में वापस आया तो उसने पाया कि कुछ चाबियों के साथ बैग चोरी हो गए थे।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले तो सनी की गतिविधियों को संदिग्ध पाया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहिणी, पी के मिश्रा ने कहा, ‘‘सनी से पूछताछ की गई और उसने स्वीकार किया कि वर्मा ने उसके और कूड़ा उठाने वाले के साथ मिलकर झूठी चोरी की साजिश रची थी। सनी ने कहा कि वर्मा उन लोगों की सहानुभूति हासिल करना चाहता था जिनसे उसने पैसे उधार लिए थे और उसे वापस करने के लिए और समय चाहता था।’’

उन्होंने कहा कि सनी ने कार में खाली बैग रखे थे और वर्मा की योजना के अनुसार सूरज ने कार का अगला दरवाजा खोला और बैग लेकर भाग गया। सूरज को इस काम के लिए 700 रुपये देने का वादा किया गया था।

डीसीपी ने कहा कि वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह तनाव में था क्योंकि उसने लोगों से पैसे उधार लिए थे और लगातार उसे वापस भुगतान करने के लिए कहा जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?