लाइव न्यूज़ :

जेसिका लाल की बहन सबरीना का निधन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त जेसिका लाल के हत्यारों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन सबरीना लाल का रविवार शाम निधन हो गया।

यह जानकारी उनके भाई रंजीत लाल ने दी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘वह (सबरीना) अस्वस्थ थीं और उनका अस्पताल आना-जाना लगा रहता था। कल, घर में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और हम उन्हें अस्पताल ले गए। आज शाम, उनका निधन हो गया।’’

पिछले साल, सबरीना ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में न्याय प्राप्त करने में महिलाओं की मदद करने के लिए अपनी बहन की स्मृति में एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना के बारे में बात की थी।

जेसिका लाल की 1999 में राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी।

सबरीना ने कहा था, ‘‘वह (जेसिका) अपने जीवन में बहुत ही खुश और सकारात्मक नजरिए वाली थी। यह सिर्फ उसके जन्मदिन और बरसी तक सीमित नहीं है कि मुझे उसकी कमी खलती हो, हर रोज मुझे उसकी कमी खलती है। मैंने अपने घर में उसकी बहुत सी तस्वीर लगा रखी हैं और मैं उसे भूलना नहीं चाहती, ये (तस्वीरें) मुझे उसकी याद दिलाती रहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे