लाइव न्यूज़ :

जानें कौन है JeM सरगना मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर, चला रहा था आतंकी कैंप

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2019 14:49 IST

भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना की ओर से 26 फरवरी को तड़के 3: 30 बजे एलओसी पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई।भारतीय वायुसेना ने इस ऑपरेशन में बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है।पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि की गई है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार किया था।

भारतीय वायुसेना के इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है। भारत के विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक इस कैंप को जैश चीफ मसूद अजहर का साला मौलाना यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी चला रहा था। हालांकि अभी तक इसके मारे जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि युसूफ अजहर का नाम पहले से ही इंटरपोल की सूची में सर्वाधिक वांछनीय अपराधी के तौर पर शामिल था। युसूफ 1999 में कंधार में हुए आईसी-814 विमान हाईजेक की लिस्ट में भी शामिल था। युसूफ अजहर जेईएम के सबसे बड़ा आतंकी कैंप संचालित करने वाले मसूद अजहर का साला है।इसके अलावा अजहर के खिलाफ भारत में अपहरण और हत्या के मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने साल 2002 में पाकिस्तान को 20 आतंकियों की सूची सौंपी थी। इन सूची में यूसुफ अजहर का भी शामिल नाम था। इसके बाद ही सीबीआई द्वारा किए अनुरोध पर अजहर के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 

विजय गोखले ने साफ किया कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि जैश देश में और फिदायिन अटैक करने की फिराक में था और इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी। गोखले ने कहा- 'यह पक्की सूचना थी कि जैश देश में और हमले की तैयारी कर रहा था। इसलिए ये अटैक जरूरी था। भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े ठिकाने पर हमला किया है।' 

विजय गोखले ने साथ ही कहा, 'इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में जैश के आतंकी, ट्रेनर और सीमियर कमांडर और जिहादियों को नुकसान पहुंचाया गया है।'गोखले के अनुसार भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई पूरी तरह से जैश पर केंद्रित थी ताकि स्थानिय नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हो सके। विजय गोखले ने हालांकि कोई और जानकारी देने से मना कर दिया। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए